धमतरी (वीएनएस)। अक्षय तृतीया (अक्ति) पर छत्तीसगढ़ के बच्चों में काफी खासा उत्साह रहता है। जहां इस अवसर पर ग्राम मुजगहन रामसागर पारा के बच्चों ने दूल्हे और दुल्हन का मंडप सजाया और पूरे विधि विधान के साथ गुड्डे गुडिय़ा की शादी रचाई। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इस कार्यक्रम में शिरकत करते देखे गए। ग्राम के बड़े बुजुर्गों ने बताया कि अक्षय तृतीया (अक्ति) का त्यौहार बच्चों से लेकर बड़ों के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन कई जोडिय़ों की शादी इस शुभ अवसर पर की जाती है। जब बच्चे आपसी तालमेल और संस्कृति को समझने और सीखने के लिए गुड्डे गुडिय़ों के ब्याह रचाते हैं। बच्चे इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। बाजे गाजे के साथ दूल्हे की बारात निकाली पटाखे फोड़ते हुए पूरे गली मोहल्ले का भ्रमण भी किया। जहां गुड्डे गुडिय़ों को आशीर्वाद देने बच्चे सहित बड़े भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर सुयश गोस्वामी, गट्टू ,पिंटू, श्रेया यादव, लल्ली गोस्वामी ,चंचल ,चांदनी, पैमीन, हेमा ,सागर ,त्रयंबक, हेजल गोस्वामी, पल्लवी सहित भारी संख्या में छोटे बच्चे शामिल हुए।