मां पीतांबरा प्राकट्य उत्सव : सवा लाख दीपों से सजा पीतांबरा पीठ, आज निकलेगी रथ यात्रा...

Posted On:- 2022-05-04



दतिया (वीएनएस)। दतिया में बुधवार को मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। वहीं मंगलवार रात्रि पीतांबरा पीठ पर लगभग सवा लाख दीपों को जलाकर उत्सव मनाया गया। इस बीच प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस पार्टी से सेवड़ा विधायक कुंवर घनश्याम सिंह भी शामिल हुए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृहक्षेत्र में इसका आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। यहां मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि 4 मई से दतिया में नई परंपरा शुरू हो रही है। हम रहें या न रहें यह परंपरा रहती है। भगवान जगन्नाथ का रथ निकलता है। इसे शुरू करने वाले भले नहीं है। लेकिन सैकड़ों वर्षों पहले शुरू की गई यह परंपरा आज भी है। बाला महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है। कल हम भी नहीं होंगे, लेकिन यह परंपरा होगी। मिश्रा ने कहा कि माई के भक्तों और स्वामी के शिष्यों द्वारा यह परंपरा प्रारंभ होने जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में देशभर से माई के भक्त इसके लिए पहुंच रहे हैं।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि पूरा दतिया भक्तों के स्वागत के लिए आतुर है। दतिया में सभी होटल और सभी लॉज में माई के भक्तों के लिए निशुल्क खाने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। 4 मई को माई स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगी। माई की रथ यात्रा की तैयारी को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रथ यात्रा को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

चौक चौराहे सज हुए तैयार जिस रूट से माता की रथ यात्रा निकाली जानी है। इस रूट पर लाइटिंग और रूट पर पड़ने वाले चौराहों पर भव्य सजावट की गई है। इसी के साथ इस रूट पर कालीन भी बिछाई जाएगी।

ड्रोन की जा रही है निगरानी रथ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इस बीच लगभग 15 ड्रोनों से इस रूट की निगरानी की जा रही है। जिसमें हर एक ड्रोन का क्राइटेरिया निर्धारित किया गया है। साथ ही शहर में लगे 500 कैमरों से निगरानी की जा रही है। 500 से अधिक स्थाई पुलिस बल के साथ ग्वालियर जॉन से मिले 400 अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिसमें 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,12 उप निरीक्षक, 22 निरीक्षकों को मिलाकर कुल 900 से अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा।