रायपुर/दंतेवाड़ा (वीएनएसस)। छत्तीसगढ़ दौरे पर निकले स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव विभागीय समीक्षा के लिए बुधवार दंतेवाड़ा पहुंचे। मंत्री सिंहदेव हेलीपैड से सीधे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता दंतेश्वरी के दर्शन कर और पूजा-अर्चना की। इस दौरान युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने टीएस सिंहदेव का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री सिंहदेव ने दंतेश्वरी मंदिर परिसर में प्रसाद की थाली विक्रय करने वाली महिलाओं से भी चर्चा की।
https://www.youtube.com/watch?v=G0r2HsEhFZI