नई दिल्ली (वीएनएस)। एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने कोहिनूर राइस ब्रांड खरीद लिया है। अडानी ग्रुप की हाल में लिस्ट हुई कंपनी अडानी विल्मर ने मंगलवार को कहा कि उसने McCormick स्विट्जरलैंड जीएमबीएच से लोकप्रिय चावल ब्रांड कोहिनूर खरीदा है। हालांकि अभी इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया गया है।
राइस ब्रांड के अलावा रेडी टू कुक और रेडी टू ईट पर भी अडानी समूह का एकाधिकार होगा। यानी कोहिनूर नाम के सभी फूड प्रोडक्ट्स पर अब अडानी समूह का एकाधिकार होगा।
भारत की सबसे बड़ी फूड ऑयल कंपनी गौतम अडानी की अडानी विल्मर भारत की सबसे बड़े फूड ऑयल आयातक, रिफाइनर और मार्केटर है, जिसका अधिपत्य इस सेक्टर में है। वहीं अब इसने कोहिनूर राइस ब्रांड का अधिग्रहण कर ब्रांडेड चावल मार्केट में मजबूती हासिल कर ली है। इस डील के बाद अडानी विल्मर चाइस मार्केट की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
Ambuja सीमेंट को खरीदने की तैयारी गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह अब सिमेंट कंपनी को खरीदने की रूचि दिखा रही है। भारत के चर्चित सीमेंट ब्रांड अंबुजा को खरीदने के लिए अडानी समूह ने दिलचस्पी दिखाई है। हाल ही में बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में लिखा कि अडानी समूह के अलावा जेएसवी कंपनी ने अंबुजा सिमेंट को खरीदने के लिए बोलियां प्रस्तुत की है। अभी इस डील को लेकर बातचीत का दौर जारी है।