प्‍लेऑफ की रेस में बने के लिए जोर लगाएगी चेन्नई-बैंगलोर

Posted On:- 2022-05-04



पुणे (वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। भारत के दो सबसे बड़े क्रिकेटिंग स्टार्स आमने-सामने होंगे। जहां एक बार दोबारा CSK की कप्तानी संभाल चुके धोनी का मुकाबला अपने पुराने ओपनर फाफ डु प्लेसिस से होगा। ये मुकाबला 4 अप्रैल यानि आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दस मैचों में आरसीबी के लिये छह ही अर्धशतक बन सके हैं जिनमें से दो कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाये हैं। इससे साबित होता है कि उसकी बल्लेबाजी किस स्तर की रही है। वहीं चेन्नई ने अभी तक नौ मैच खेले हैं और उसके किसी भी गेंदबाज की किफायत दर 7.50 प्रति ओवर से कम नहीं रही है। महेश तीक्षणा ने 7 . 54 की औसत से गेंदबाजी की है जबकि ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी का औसत क्रमश: 8.73 और 9.82 रहा है। विराट-धोनी की जंग पिछले मैच में विराट कोहली के अर्धशतक के बाद यह मैच और रोमांचक होगा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कमान फिर संभालने के बाद जीत दर्ज की है तो यह भी देखना होगा कि क्या वह जीत की लय कायम रख पाते हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को फिर कमान सौंपी गई जिसके बाद सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हैदराबाद के नौ मैचों में छह अंक है। कार्तिक-मैक्‍सवेल से उम्‍मीदें कोहली ने दस मैचों में 186 और डु प्लेसी ने नौ मैचों में 278 रन बनाये हैं। दोनों हालांकि अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं है। कोहली ने 58 रन बनाने में करीब नौ ओवर लिये जिससे उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। दिनेश कार्तिक (दस मैचों में 218 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (सात मैचों में 157 रन) को और प्रयास करने होंगे। अब उनका सामना कमजोर गेंदबाजी आक्रमण से है। चेन्नई के चौधरी या सिमरजीत सिंह के पास अनुभव नहीं है तो अनुभवी जडेजा बहुत खराब दौर से जूझ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड. चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो/मिशेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.