जमीनी हकीकत का पता तो रहे

Posted On:- 2022-05-04



चुनाव हर पांच साल में होते हैं, सत्ता फिर से पाने के लिए पूरे पांच साल तैयारी करनी पड़ती हैं। जिसे चुनाव जीतना होता है, वह जमीनी हकीकत से वाकिफ भी होना चाहता है। ताकि चुनाव जीतने में कहीं कोई कमी-बेशी हो तो उसे ठीक किया जा सके। सजग मुख्यमंत्री हर साल जमीनी हरीकत जानने का प्रयास करता है। इसके लिए वह जनता के बीच जाता है। अधिकारियों की बैठकों से जानने की कोशिश करता है कि सरकारी योजनाओं पर ठीक से अमल हो रहा है या नहीं। अधिकारी झूठ भी बोल सकते हैं फर्जी आंकड़े भी पेश कर सकते हैं, इसलिए सजग मुख्य अधिकारियों पर भरोसा नहीं करता है, वह जनता से गांवों में जाकर पूछता है कि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। नहीं मिल रहा है तो क्यों नहीं मिल रहा है, जनता सरकार से क्या चाहती हैं, जनता के लिए सरकार को और क्या करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सजग व संवेदनशील सीएम हैं। वह हकीकत पसंद है,इसलिए जब भी लोगों के बीच जाने का मौका मिलता है तो वह जरूर सरकार, अधिकारियों,विधायकों के परफारमेंस के बारे में जरूर पूछते हैं। वह जानते हैं कि सिर्फ मुख्यमंत्री के अच्छा होने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए वह हर स्तर पर जाकर हकीकत का पता लगाते हैं और कमी खामी को दूर अगला चुनाव जीतने की संभावना को बढ़ाते हैं। इस बार वह चार मई से फिर छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों की बैठक लेंगे, चार गांवों के लोगों से रोज मिलेंगे। जनता से अधिकारियों व विधायक की परफारमेेंस की जानकारी लेैंगे। ताकि उन्हें पता रहे कि जमीनी हकीकत क्या है, कांग्रेस के दुबारा सत्ता मेें आने के रास्ते में कोई बाधा तो नहीं है। किसी भी सरकार की सत्ता मे वापसी की राह में सबसे बड़ी बाधा सरकार विरोधी भावना होती है। सरकार, विधायकों के प्रति असंतोष की भावना होती है। चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जरूरी है जानना कि विधायक को जनता कितना पसंद करती है, उसे दुबारा चुनना चाहती है या नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह सब जानने का प्रयास करेंगे। उसी के आधार पर सरकार की वापसी की पुख्ता योजना बन सकेंगी। सीएम ने विधायकों के परफारमेंस को लेकर कई बार सर्वे करा चुके हैं.। मोते तौर पर माना जा रहा है कि 30-40 विधायकों का परफारमेंस चुनाव जिताने वाला नहीं है। इसका मतलभ सफा है, इस बार कम से कम 30-40 विधायक बदले जाएंगे। ताकि कांग्रेस की जीतने की संभावना को बढ़ाया जा सके। विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा समय है, इसलिए सभी विधायकों को आशवस्त करना जरूरी है कि उनकी टिकट नहं कट रही है, इसलिए भूपेश बघेल ने सभी विधायकों को आश्वस्त कर रखा है कि उनकी टिकट नहीं कट रही है। जिसकी टिकट कटनी है तो वह तो चुनाव के समय ही पता चलेगा ताकि वह पार्टी व सरकार को नुकसान न पहुंचा सके। पिछली बार सरकार बनाने में सरगुजा व बस्तर संभाग की अहम भूमिाका रही है इसलिए भूपेश बघेल ने अपने दौरे की शुरुआत सरगुजा से की है ताकि पता लगाया जा सके, कांग्रेस के मजबूत गढ़ की स्थिति क्या है। गढ़ पहले से मजबूत हुआ है या नहीं। भूपेश बघेल एक चुनाव पार्टी को जिताकर संतुष्ट होने वाले नेता नहीं है,इसलिए वह दूसरा चुनाव जीतने के लिए जो कुछ जरूरी है,वह कर रहे हैं। उनकी तैयारिया के मुकाबले भाजपा की तैयारी कुछ खास नहीं है। भाजपा को जनता की नाराजगी की उम्मीद है।भूपेश बघेल हर स्तर भाजपा से बहुत आगे हैं, वह जानते हैं कि पार्टी चुनाव जीत सकती है लेकिन फिर भी वह सजग हैं। हर स्तर पर खुद सब चेक कर रहे है ताकि कहीं कोई कमी या खामी न रह जाए। और उसी वजह से पार्टी की सीटें कम हो जाएं। कांग्रेस को इस बार सीटें कम मिलेंगी,यह तो तय है.। भूपेश बघेल की कोशिश है कि ज्यादा कम न हो सकें। उनका यह दौरी इस बात के लिए हैं। कांग्रेस को कम सीटें मिलें लेकिन जीत पक्की होनी चाहिए। जैसी यूपी में योगी की वापसी हुई है। वैसे ही भूपेश बघेळ भी अच्छी वापसी चाहते हैं।