नई दिल्ली (वीएनएस)। होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) माई 2022 में अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस महीने कार की बिक्री को बढ़ावा देने के प्रयास में, कंपनी ने 33,158 रुपये तक के डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। यह ऑफर होंडा की कारों पर मॉडल, वेरिएंट और स्थान के आधार पर लागू हैं। नवीनतम ऑफर और लाभ 31 मई, 2022 तक या स्टॉक समाप्त होने तक लागू हैं। आइये जानते हैं होंडा की किस कार पर इस महीने क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं....
होंडा सिटी (Honda City -Fifth Generation): Honda City पर कंपनी 30,396 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 5,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या फिर 5,396 रुपये तक के कार एक्सेसरीज शामिल हैं। इसके अलावा कार एक्सचेंज (Car Exchange) पर 5,000 रुपये तक की छूट,7,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल सकता है। इन सब के अलावा होंडा द्वारा 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (Corporate Discount) भी दिया जा रहा है।
होंडा वीआर वी (Honda WR-V): Honda WR-V पर 26,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 7,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल सकता है। इन सब के अलावा होंडा द्वारा 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (Corporate Discount) भी दिया जा रहा है।
होंडा जैज (Honda Jazz): Honda Jazz पर कंपनी सबसे ज्यादा 33,158 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या फिर 12,158 रुपये तक के कार एक्सेसरीज शामिल हैं। इसके अलावा कार एक्सचेंज (Car Exchange) पर 5,000 रुपये तक की छूट, 7,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल सकता है। इन सब के अलावा होंडा द्वारा 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (Corporate Discount) भी दिया जा रहा है।
होंडा अमेज (Honda Amaze): Honda City पर कंपनी 9,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (Corporate Discount) शामिल है। कंपनी अपने इस कार पर कोई भी एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही।