मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड की मसालेदार खबरों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड का गॉसिप शो अब खत्म होने वाला है। बता दें कि स्टार के सभी चैनलों पर दिखाया जाने वाला टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। लेकिन, केवल छह सफल सीज़न के बाद, शो अब समाप्त हो गया है।
बुधवार को शो को होस्ट करने वाले फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन प्रसारित होने के बाद वापसी नहीं होगी। हमने इस शो के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना स्थान बनाया। इसलिए, मैं भारी मन से यह घोषणा करना चाहता हूं कि 'कॉफी विद करण' अब वापस नहीं आएगा।"
करण जौहर के इस ऐलान के बाद से ही ट्रोलर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है और तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।