ओटीटी पर रिलीज होगी रामचरण-जूनियर एऩटीआर की ट्रिपल आर

Posted On:- 2022-05-04



मुंबई (वीएनएस)। SS राजामौली की आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। दुनियाभर में RRR ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) समेत कई स्टार्स से सजी आरआरआर की ओटीटी प्रीमियर की नई डिटेल सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर दो अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में आरआरआर जी5 पर रिलीज होगी जबकि आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

कब आरआरआर ओटीटी पर होगी रिलीज लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जी5 और नेटफ्लिक्स पर आरआरआर 20 मई 2022 को रिलीज होगी। आरआरआर के डिजिटल राइट्स को लेकर मेकर्स की तगड़ी डील भी हो चुकी है। फिलहाल जी5 और नेटफ्लिक्स ने आरआरआर की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है।