राज्यपाल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान के प्रति व्यक्त किया शोक

Posted On:- 2022-05-04



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी में पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।