अम्बिकापुर (वीएनएस)। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा है कि राज्य शासन ने आम जनता को तत्काल लर्निंग लायसेंस प्रदान की जा सके इस के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन केन्द्र प्रारंभ करने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। शासन ने निर्धारित शर्तों के तहत इच्छुक आवेदन परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में संपर्क कर 25 मई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को निर्धारित शुल्क 200 रुपये जमा करना होगा। उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।