20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Posted On:- 2022-05-04



कांकेर (वीएनएस) । कलेक्टर के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाते हुए आबकारी वृत्त पखांजूर के अमले ने आवासपारा ग्राम दोण्डे में आरोपी राजू मंडल के मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत् उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी, आरक्षक राजकुमार मटियारा, अमरनाथ धु्रव, राधेराम दर्रो, रामचंद मण्डावी और रंजीत सरदार मौजूद थे।