कलेक्टर ने नियुक्त किए लिंक अधिकारी

Posted On:- 2022-05-04



धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अनुसार संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई होंगी। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर रामकुमार कृपाल के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक की लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज की लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई और डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी होंगे।