कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्यों  की बैठक

Posted On:- 2022-05-04



बेमेतरा (वीएनएस)। छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित शास.शिवलाल राठी, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर, नवागढ़ और  बेरला में सत्र 2022-23 से पूर्व प्राथमिक कक्षा (एलकेजी, यूकेजी) प्रारंभ किया जाना है। कलेक्टर  विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर मे सेजेस प्राचार्यो की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अरविन्द मिश्रा, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल बेमेतरा श्रीमती सुदेशा चटर्जी, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल देवकर  अनिल डहाले, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल नवागढ़ श्रीमती सरिता गुप्ता तथा प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल बेरला  भागवत प्रसाद बानी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले के चारो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संचालित होने वाले पूर्व प्राथमिक (एलकेजी, यूकेजी) दोनो कक्षाओं में 20-20 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 15 मई तक प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये है। कक्षा एलकेजी में प्रवेश  के लिए बच्चे की आयुसीमा 31 मई की स्थिति में 3 वर्ष 6 माह से 4 वर्ष 6 माह तक तथा कक्षा यूकेजी में प्रवेश के लिए  बच्चे की आयुसीमा 31 मई  की स्थिति में 4 वर्ष 6 माह से 5 वर्ष 6 माह तक होना अनिवार्य है। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत 17 मईको विद्यालय परिसर में ही लॉटरी के माध्यम से प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए  सेजेस प्राचार्यो को निर्देशित किया गया।

विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी 5 मई को

कलेक्टर भोसकर ने जिले के चारों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और  ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिले के चारों स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्यो को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने  निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार पात्रता/अपात्रता का परीक्षण कर लेवें। 5 मई को जिले के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में ही लॉटरी के माध्यम से कक्षा पहली से कक्षा 9वी तक की रिक्त सीटों में प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए  कलेक्टर ने  निर्देशित किया गया।

लॉटरी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्मय विद्यालय बेमेतरा के प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी मो.नं. 9893112245, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्मय विद्यालय देवकर के लिए प्राचार्य  अनिल डहाले मो.नं. 8085655353, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ के लिए प्राचार्य श्रीमती सरिता गुप्ता मो.नं. 8319091475 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला के लिए  प्राचार्य  भागवत प्रसाद बानी मो.नं. 9827999251 से सम्पर्क किया जा सकता है।