कलेक्टर ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Posted On:- 2022-05-04



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में  बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी जिलाधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आम जनता से प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।