गौ सेवा आयोग अध्यक्ष 5 और 6 को जिले के प्रवास पर

Posted On:- 2022-05-04



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे उनका आगमन जिला जांजगीर चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अमोरा होगा। यहां श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे और  शाम 5.30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे। यहां मिट्ठू गली, वार्ड क्रमांक 14 नूतन कॉलोनी में स्वर्गीय कोमल पटेल के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे। 7.30 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 6 मई को प्रातः 11 बजे शिवरीनारायण से बलौदाबाजार प्रस्थान करेंगे।