नारायणपुर (वीएनएस)। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 05 मई से 10 मई तक किया रहा है, जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष की 55,700 बालक-बालिकाओं को कृमि मुक्ति की दवा का सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संबंधित विभागों को निर्देश किया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका मिशन और अन्य सहयोगी संस्थाओं के ने समन्वय बनाकर काम करेंगे। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृमि की दवाई एक से दो वर्ष के बच्चों को अधी गोली तथा दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक गोली का चूरा बनाकर उसे पानी में मिलाकर पिलाना हैं ऐस ही 3 वर्ष से 19 वर्ष के आायु वर्ग को एक गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराना हैं बीमार होने या अन्य कोई दवाई लेते रहने पर इसका सेवन नहीं करना है। इसके अतिरिक्त जिस घर में कोरोना सक्रिय मरीज है, वहां भी स्थिति सामान्य होने पर दवाई दी जायेगी। कृमि मुक्ति की दवाई का सेवन कराने से बच्चों को एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि कृमि मुक्ति की दवाई खिलाने के पूर्व मितानिन/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा की अवसान तिथि की जांच अनिवार्य रूप से करें। इसके साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य स्थति की जानकारी अवश्य ले, जो बच्चे बीमार है, या कोई अन्य दवाई ले रहे हो तो उन्हें कृमि नियंत्रण की दवाई ना खिलाये। इसके साथ ही बच्चों को जबरदस्ती दवाई का सेवन न करायें।