रायपुर (वीएनएस)। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी पेन्शन अदालत का आयोजन 5 मई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय रेलवे में आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल में 5 मई को दोपहर 3:30 बजे से सेवानिवृत रेलवे पेन्शन/ फैमिली पेन्शन संबंधित पेंशन अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है इसके लिए सभी शाखा अधिकारियों पेंशनर्स एसोसिएशन एवं यूनियन संगठनों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करा दिया गया है ।