रायपुर (वीएनएस)। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कुछ गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है। इस के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां 5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 5 से 23 मई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 से 24 मई तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5 से 23 मई तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 6 से 24 मई तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 9 एवं 16 मई को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11 एवं 18 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11 एवं 18 मई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
रद्द होने वाली मेमू गाडियां 5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 24 मई तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 24 मईतक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़-रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 23 मई को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 6 से 24 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 24 मई तक इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08754 इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5 से 24 मई तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।