रायपुर (वीएनएस)। रेलवे प्रशासन टाटानगर-इतवारी-टाटानगर के बीच दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर रहा है। गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी 5 मई से तथा गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर 7 मई से प्रतिदिन चलेगी।
गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस टाटानगर से प्रतिदिन प्रातः 09.10 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन प्रातः 04.45 बजे इतवारी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस इतवारी से प्रतिदिन रात्रि 00.05 बजे रवाना होगी तथा शाम 19.40 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 5 सामान्य, 2 चेयरकार, 3 स्लीपर, 2 एसी-III, 2 पार्सल यान तथा 2 एसएलआर/डी सहित कुल 16 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।