केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया एजुकेशन सिटी, आंगनबाड़ी और गौठान का जायजा

Posted On:- 2022-05-04



बीजापुर (वीएनएस)। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 12:30 बजे पुलिस लाइन हैलिपेड बीजापुर पहुंचे। बीजापुर में विभागीय अधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया तत्पश्चात मंत्री ने एजुकेशन सिटी का निरीक्षण किया जहां बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। एजुकेशन सिटी में संचालित छूलो आसमान कोचिंग संस्थान में बच्चों से पढ़ाई संबंधी चर्चा की जहां बच्चे जेईई और  नीट की निःशुल्क कोचिंग ले रहे है। बच्चों से मिलकर मंत्री जी ने उनका उत्साहवर्धन किया एवं मातृभाषा की विशेषता को बतलाया मातृभाषा का सदा सम्मान करने की प्रेरणा दी एवं शासन ने मातृभाषा से शिक्षा प्रदाय किया जा रहा है। उसकी जानकारी दी बच्चों ने अपने बीच मंत्री जी को पाकर काफी उत्साहित हुऐ एवं समूह फोटोग्राफी भी की गई।

इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र माझीगुड़ा पहुंचकर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का अवलोकन करने के लिए आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को समझाईश दी गई। वहीं बच्चों से उनके पोषण आहार संबंधी जानकारी ली गई।

मंत्री ने ईटपाल गौठान के मल्टीएक्टीविटी की सराहना की एवं गौठान से निर्मित उत्पादन के मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली : केन्द्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय जी ने ग्राम पंचायत ईटपाल के गौठान का गहन निरीक्षण किया समूह की महिलाओं से आजिविका के संबंध  में  आवश्यक चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।  सीमेंट ईट निर्माण, मसाला प्रसंस्करण, वर्मी खाद, गोबर खरीदी, मछलीपालन, सब्जी-बाड़ी, कड़कनाथ मुर्गी पालन का निरीक्षण कर एक ही जगह कई प्रकार के आजिविका गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। मशाला प्रसंस्करण इकाई की मशाला पैकेजिंग की तारीफ की मशरूम उत्पादन कर रहे महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं सरपंच ने गौठान  में आजिविका मूलक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने सरपंच के कार्यों से खुश होकर उनके साथ फोटोग्राफी भी कराया जिला प्रशासन की गतिविधियों से मंत्री नित्यानंद राय ने शाबासी दी और इसी तरह आजिविका के स्त्रोत बढ़ाने के एवं लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा इस दौरान पूर्व मंत्री   महेश गागड़ा, डीआईजी सीआरपीएफ  कोमल सिंह, डीआईजी दंतेवाड़ा  कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक ए वाष्णैव सहित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।