कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 6 नए मामले, रायपुर से 1

Posted On:- 2022-05-05



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 4 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.15 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,059 सैंपलों की जांच में 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

आज रायपुर-रायगढ़ से 1-1 और बिलासपुर से 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

प्रदेश के 17 जिलों कबीरधाम, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 11 जिलों धमतरी, सरगुजा एवं कोरिया में 1-1, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बस्तर एवं रायगढ़ में 2-2, राजनांदगांव में 3, बिलासपुर में 7, दुर्ग में 10, रायपुर में 14 मामले सक्रिय हैं।