रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में सुबह ट्रैफिक पुलिस के जवान ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। जवान राजधानी के अमलीडीह की पुलिस कॉलोनी में रहता था। आत्महत्या करने वाले जवान का नाम राज ध्रुव है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गुरूवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास जवान ने 6 मंजिला सरकारी इमारत की छत से ही उसने नीचे छलांग लगा दी। इससे जवान की मौके पर मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।