जगदलपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल मंत्री सिंहदेव ने ट्विटर पर राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है और जगदलपुर पुलिस थाने में निरीक्षक एमन साहू के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों उपस्थित थे।