कुछ ही देर में प्रभारी सचिव अलरमेलमंगई डी. लेंगी अधिकारियों की समीक्षा बैठक 

Posted On:- 2022-05-05



रायपुर (वीएनएस)। जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी आज 5 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगी। प्रभारी सचिव द्वारा राज्य सरकार के प्राथमिकता के महत्वपूर्ण बिंदु, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने रायपुर जिला के सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय एवम स्थान पर जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने कहा है।