रायगढ़ (वीएनएस)। द शटलर्स एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल शटलर्स कप प्रतियोगिता का समापन बुधवार को रायगढ़ स्टेडियम में सहायक संचालक खेलकूद संजय पॉल, जिला क्रिकेट संघ के सचिव व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी उपेन्द्र सिंह गौतम के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि संजय पॉल ने आयोजन की महत्ता को बताते हुए ऐसे आयोजन लगातार करवाने की बात कही।