मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड के मल्टी टेलेंटिड ऐक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म ‘अनेक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पहली बार आयुष्मान खुराना अंडर कवर पुलिसवाले के किरदार में नजर आए हैं। दुश्मनों के छक्के छुड़ाते, ऐक्शन करते, गोला-बारूद के बीच बंदूक थामे और शानदार डायलॉग बोलते आयुष्मान खुराना ने ‘अनेक’ के ट्रेलर में जी जान लगा दी है। यही नतीजा है कि अनेक का ट्रेलर काफी दमदार लगा है।
बड़े पैमाने और बड़े कैनवस पर फिल्माई गई इस फिल्म को नॉर्थ ईस्ट में असाधारण लोकेशन्स पर शूट किया गया है। इस फिल्म का कंटेंट और एक्टिंग काफी अच्छी देखने को मिलने वाली है। अनेक में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म के ट्रेलर में बात करने के लिए बहुत कुछ है। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पिछली फिल्मों मुल्क और आर्टिकल 15 में कुछ अलग देखने को मिला है।
फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा, 'अनेक सही में एक भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है। अनुभव सर ने इस फिल्म के साथ अपनी भावुक कहानी के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित किया हैं। मेरे किरदार जोशुआ ने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से उन चीजों को करने के लिए मजबूर किया जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ मैंने इस किरदार को फिल्म के लिए अनुभव की गई हर चीज को जीवंत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट दिया।'
अनेक की रिलीज डेट : आयुष्मान खुराना की अनेक 27 मई 2022 को थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं एक हफ्ता पहले 20 मई 2022 को कंगना रनौत की ऐक्शन पैक्ड फिल्म धाकड़ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना ये होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।
https://twitter.com/ayushmannk/status/1522088803535835137?s=20&t=eXQN_P0O7xbpj3MjnGqwBA