देखें वीडियो : समुद्र में उठी भयानक लहर बादलों तक पहुंच गई ! नहीं होगा भरोसा...

Posted On:- 2022-05-05



फीचर डेस्क (वीएनएस)। सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आपकी भी आंखें धोखा खा जाए। दरअसल, वायरल क्लिप में समुद्र में उठी लहरें बादलों से टकराती हुई नजर आ रही हैं। जिसने भी ये नजारा देखा दंग रह गए। अब इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल हुआ ये वीडियो महज 37 सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं। वीडियो में खतरनाक समुद्री लहरों को उठते हुए देखा जा सकता है। अगले ही पल ये लहरें और ऊपर उठने के साथ बादलों को छूती हुई नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कैसी लहर उठी होगी, जो आसमान तक पहुंच गई। वैसे, आपको बता दें कि वायरल क्लिप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है यह बिल्कुल सच्ची घटना है। इसे नेचरल इवेंट बताया जा रहा है। लेकिन वीडियो में आप जिसे बादल समझ रहे हैं, वह दरअसल बादलों की असली संरचना नहीं बल्कि एयरोसोल हैं। एयरोसोल क्या है, इसे जानने से पहले आइए देखते हैं।

देखें वायरल वीडियो...

https://twitter.com/buitengebieden/status/1521600107032027137?s=20&t=KaDixGqEFlY3JcSF1rjqmg

क्या है एयरसोल ? : इस वीडियो में समुद्री लहर जैसे ही बादलनुमा आकृति से टकराती है, उसके मुहाने से धुआं निकलता है। मतलब, लहरें वाकई में बादलों से टकराई है। वैसे, आपको बता दें कि ये बादल नहीं बल्कि एयरोसोल हैं। ये हवा में सूक्ष्म ठोस कण या तरल बूंदों के रूप में मौजूद रहते हैं। ये ज्यादतर आपको समुद्र के ऊपर और पहाड़ियों के आसपास देखने को मिलेंगे। दिखने में ये बिल्कुल बादलों जैसे ही होते हैं। इस वीडियो में भी लहरें बादलों से नहीं, बल्कि एयरोसोल से टकराती हुई नजर आती हैं।