पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश...

Posted On:- 2022-05-05



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विकासखंड के सलिहा थाना अंतर्गत टेंगनाकछार के जंगल मे निर्दयी पति ने अपने ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर सलिहा पुलिस मौके पे पहुँचकर मामले की जाँच कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह मृतिका शांति बाई साहू, अपनी बहु के साथ जंगल मे महुआ बीनने गई थी। उसी दौरान उसका पति मिठाई लाल साहू भी पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति गुस्सा से लाल हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले से शांति बाई की मृत्यु हो गई। जिसके बाद मृतिका के बहु ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी में जुट गए लेकिन काफी देर हो चुकी थी, शांति बाई दम तोड़ चुकी थी। इधर सलिहा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस मामले की जाँच करते हुए आरोपी मिठाई लाल की तलाश कर रही हैं।