राजनीति में कई बार स्पष्ट कहने की जगह संकेतों में बात कहना ज्यादा मुनासिब होता है तो नेता संकेतों में अपने समर्थकों व नेताओं को संदेश देते हैं कि वह क्या करना चाहते हैं। भूपेश बघेल ने 90 विधानसभाओं का दौरा सरगुजा से शुरू करके संदेश दिया तो जवाब में टीएस सिंहदेव ने बस्तर पहुंच गए। भूपेश बघेल चाहते तो दूसरे जिलों से भी अपना दौरा शुरू कर सकते थे। लेकिन उन्होंने सरगुजा से शुरू किया। क्यों शुरू किया है इसे भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है। श्री साय का कहना है कि यह तो कांग्रेस के भीतर चल रहे गृहयुध्द के कारण हो रहा है। अगर भूपेश बघेल टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में जाकर चुनौती दे सकते हैं तो सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि वह भी चुनौती देना जानते हैं। साय के मुताबिक भूपेश बघेोल छत्तीसगढ़ में अपना वर्चस्व चाहते हैं। वह टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस नेताओं को बताना चाहते हैं कि अगला विधानसभा चुनाव तो उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।जबकि टीएस सिंहेदेव के सामने अपने अस्तित्व का बचाने का सवाल है। वह अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।भूपेश बघेल यदि अपने तरीके से राज्य की जनता व कांग्रेस नेताओं को यह बताने की कोशिश कर रहे है कि छत्तीसगढ़ में मेरे मुकाबले का कोई कांग्रेस नेता नहीं है तो टीएस सिंहदेव अपनी गतिविधियों व बयानों से यह बता रहे हैं कि ऐसा नहीं हैं,मैं भी मैदान में हूं। साय के मुताबिक छत्तीसगढ़ का ढाई-ढाई साल सीएम का विवाद अभी सुलझा नहीं है। साढ़े तीन साल बाद भी टीएस सिंहदेव अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। टीएस सिंहदेव ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान इस बात छिपाई नहीं। उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री बनने के मामले में क्या हुआ। तो टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पर निर्णय तो अब तक आ जाना चाहिए था।अब टीएस सिंहदेव तो स्पष्ट शब्दों में नहीं कह सकते कि ढाई ढाई साल सीएम बनाने पर आलाकममान ने निर्णय नहीं किया इसलिए मैं नाराज हूं। अपनी बात कहने के लिए उन्होंने जिन शब्दों का चयन किया है, उससे साफ हो जाता है कि टीएस सिंहदेव पीछे हटने वाले नहीं हैं। वह आलाकमान के रवैए से मायूस हैं लेकिन निराश हैं। वह उम्माद करते हैं कि उनकी पांच पीढिय़ों ने राज्य की सेवा की है। इसलिए आलाकमान उनको एक बार मौका जरूर देगा। वह चाहते हैं कि कांग्रेस ने जो वादा उनसे किया है वह उसे पूरा कर दे। उनको उम्मीद है इसलिए वह कह रहे हैं कि वह कह रहे हैं कि कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंन यह नहीं कहा है कि वह किसी पार्टी में कभी शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। इसे इस तरह भी कहा जा सकता है कि अभी कांग्रेस छोडऩे की स्थिति सामने नहीं आई है। जब आएगी तब छोड़ भी देंगे।उनके लिए सबसे अच्छा आफर आप ही दे सकती है। वह छत्तीसगढ़ की सीएम बनना चाहते हैं,उनकी कोशिश है कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान ही सीेएम बना दे। भाजपा से वह उम्मीद नहीं कर सकते, रह गई आप पार्टी तो वह तो सिंहदेव जैसा चाहेंगे वैसा करने को तैयार हो जाएगी क्योंकि उसे छत्तीसगढ़ में अपने लिए जगह बनानी है। उसे कांग्रेस की जगह लेनी है। टीएस सिंहदेव अपने साथ उन तमाम नेताओं को अपने साथ आप में ले जा सकते हैं जिनकों आने वाले दिनों में भूपेश बघेल अपने वर्चस्व के लिए साइड करने वाले हैं। अगला चुनाव यदि भूपेश बघेल के नेतृत्व लड़ा गया तो वह अपने विधायक ही ज्यादा संख्या में लड़ाकर ज्यादा संख्या में जिताना चाहेंगे ताकि अगली बार कोई टीएस सिंहदेव की तरह उन्हें चुनौती न दे सके।