राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त

Posted On:- 2022-05-05



महासमुंद (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न 14 संविदा रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए 2 जुलाई 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाधीन थी, लेकिन विभिन्न आपत्तियों के कारण गठित जांच समिति की ओर से जिला कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किए जाने की अनुशंसा की गई। इस पर मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी संविदा भर्ती सूचना 01 फरवरी 2022 की ओर से जारी कौशल परीक्षा, शारीरिक नाप जोख हेतु मेरिट, चयन व प्रतीक्षा सूची की संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त की गई है।