बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से पटना क्षेत्र के करजी गिरजापुर पिपरा टेगनी सावांरावां के ग्रामीण पिछले दो माह से परेशान है। पटना विधुत सबस्टेशन मे पदस्थ बेपरवाह अधिकारी कर्मचारी बिजली सुधार के नाम खानापूर्ति कर रहे है। इन दिनों भीषण गर्मी से लोग वैसे भी परेशान है वही दूसरी तरफ बिजली की आखमिचौली से लोगो को जमकर आक्रोश है। बिजली दिन भर मे सैकड़ों बार कटती है वही शाम ढलते ही लो-वोल्टेज की हो जाती है। विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुधार कार्य के लिये कोई ध्यान नही दे रहे है जिससे बिजली की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग लचर व्यवस्था को देखकर ग्रामीण अंचलो जमकर आलोचना की जा रही है। क्षेत्र मे बिजली लोगो के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। ग्रामिण क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं जहा पर बिजली तार काफी नीचे झूल रहे है जिस से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी इसकी सुध नही ले रहे है।पिछले दो माह से बिजली की लचर व्यवस्था को देखकर ग्रामीण ने कहना है कि बिजली विभाग ने बिजली सुधार के नाम पर हर साल मोटी रकम खर्च की जाती है इसके वावजूद पटना सबस्टेशन के क्षेत्रों में बिजली की गंभीर समस्या देखने को मिल रही हो।