कोरबा (वीएनएस) । प्रार्थिया ने चौकी आकर संदीप यादव के विरुद्ध शिकायत की वः शराब के नशे में घर में घुसकर लज्जा भंग करने की नीयत से पहने हुए कपड़ा को फाड़ दिया,छेड़खानी की और परिवार वालों को अश्लील गाली गुप्तार करत मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अपराध क्र 429/2022 धारा 452,354,294,323,506 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली रामेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन पर लगातार आरोपी की पता तलाश कर दबिश देकर गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।