सदभाव पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा 

Posted On:- 2022-05-05



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। सदभाव पत्रकार संघ कोरिया ने प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ीसी बघेल के नेतृत्व मे कलेक्टर से मुलाकात कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा है। सदभाव पत्रकार संघ ने अपने ज्ञापन में बताया है कि सरगुजा जिले के एक पत्रकार ने आदिवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस के नाकामी के खिलाफ लगातार समाचार लिखने वाले पत्रकार जितेंद्र जायसवाल पर सरगुजा पुलिस ने मर्दानगी दिखाते हुए न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया बल्कि उनकी पत्नी की उपस्थिति में पत्रकार के साथ मारपीट की गई । सदभाव पत्रकार संघ ने इस मामले को शर्मनाक कृत्य बताते हुए रेस्ट हाऊस मे बैठक के दौरान सभी पत्रकारों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में संलिप्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बर्खास्तगी होनी चाहिए।

वही सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष नत्थू प्यासी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पत्रकार को लॉकअप में अपराधियों की तरह अर्धनग्न कर बिठाए जाने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए सिर्फ निलंबन को उचित नहीं मानते हुए बर्खास्तगी की मांग की है ।कोरिया सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए । सद्भाव पत्रकार संघ के जनकपुर इकाई के ब्लाक अध्यक्ष और मनेन्द्रगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में ऐसे शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग रखी है।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया है कि पत्रकारिता को कुचलकर पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास हर संभव प्रयास किया जा रहा है।वही पत्रकारो षड़यंत्र पुर्वक वेवजह परेशान किया जा रहा है। ऐसे बेलगाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

ताकि प्रदेश के पत्रकार सुरक्षित व निष्पक्ष पत्रकारिता कर सके। ज्ञापन सौपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा संभाग प्रभारी डी सी बघेल सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष नत्थू प्यासी  वरिष्ट पत्रकार दिनेश बड़ेरिया अजय ठाकुर राम सुकृत कुशवाहा (बबलू) वरुणेंद्र सिंह राकेश सोनी नारायण दत्त तिवारी राकेश बंसल वकील अंसारी लल्लू राम हनुमान यादव इसनू यादव रजनीश श्रीकांत जयसवाल अनिल पाण्डेय श्रीकांत जयसवाल अजीम अंसारी शाहिल अंसारी सहित जिले के बड़ी सख्या मे पत्रकार उपस्थित रहे।