स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंतागढ़ में जारी है प्रवेश प्रक्रिया...

Posted On:- 2022-05-05



अंतागढ़ (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए लाटरी की प्रकिया जारी है। प्रवेश प्रकिया के तीसरे दिन 5 मई को कक्षा पहली और दूसरी की खाली सीटों के लिए एसडीएम अंतागढ़ के प्रतिनिधि शैलेंद्र गंजीर , जनप्रतिनिधि विश्राम गावडे, प्राचार्य गौतम सिन्हा सेजेस अंतागढ़, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और पालकों की उपस्थिति में लॉटरी निकाई गई इसमें पात्रता अनुसार कक्षा पहली के 50 छात्रों को तथा कक्षा दूसरी के 7 छात्रों को स्थान मिला। चयनित छात्रों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन के लिए लगाई गई है।

वहीं 6 मई को LKG एवं UKG के छात्रों का काउंसलिंग के पश्चात लॉटरी निकाई जायेगी। कल कक्षा नवमीं और दसवीं की भी लॉटरी निकाली जाएगी। सभी कक्षाओं के चयनित छात्र 9 से 12 मई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश ले सकते हैं।