कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दिये गये अधिकारों का उपयोग करते हुए ईमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कांकेर निवासी 40 वर्षीय कीर्तिप्रताप सिंह की गड्ढे की पानी में डूबकर से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी भावनासिंह के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कांकेर की ओर से हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा।