भैयाथान (वीएनएस)। प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के सदस्य द्वय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भटगांव विधानसभा के भैयाथान ब्लॉक मुख्यालय पहूंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। स्थानीय जनपद कक्ष में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस के जोन, सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओ के बैठक में पहुंचे नेता द्वय कार्यकर्ताओ से बूथ,सेक्टर जोन के स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार के बारे में अभिमत मांगा गया।
तो कार्यकर्ताओ ने बोल तेरे लब आजाद हैं की भावना से ऐसे बोले की आए नेता द्वय बगले झांकने लगे। कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए बेलगाम अफसरशाही होने की बात कह कर सभी को चौंका दिया और कहा अधिकारी तो उनकी सुनते ही नहीं है नहि उनका काम होता है बल्कि विपक्ष का काम पहले हो जाता है। कार्यकता यही नही रुके हद तो तब हो गई जब कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों ने जिला पंचायत के बड़े अफसर पर चल रहे निर्माण कार्य में पैसा न देने की बात कहकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की तो वहीं दूसरी ओर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी पर भी शासकीय योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्यवयन नही किया जा रहा है और नही जनप्रतिनिधि ने दिए सुझाव पर कभी अमल करना मुनासिब नहीं समझते हैं। राजस्व विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए नक्शा खसरा बी वन सहित कई प्रकरणों पर बेवजह परेशान करने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगता सरकार बनाने में कार्यकर्ताओ का योगदान कम बल्कि अफसरों के योगदान से ही सरकार बनी हो ऐसा प्रतीत होता है।
खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन कहा कि आप सबकी पीड़ा से अवगत होने आया हूं।दो वर्ष के कोरोना काल के कारण कार्यकर्ताओं से नही मिल पाए इसलिए मुख्यमंत्री सीधे जनता से मिल रहे हैं और कांग्रेस संगठन बूथ के कार्यकर्ताओ से हाल चाल ले रहे हैं।इन दिनों सरकार व संगठन साथ साथ काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की शिकायत जानकर तत्काल सब ठीक कर लिया जाएगा।
शिकायत नहीं समाधान प्राथमिकता
भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि काफी मशक्कत के बाद हमारी सरकार आई है हमने 80% घोषणा पूर्ण कर लिया है बिजली विस्तार व लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मर खंभे की स्वीकृति मिल गई है तत्काल इस समस्या से निजात पा लिया जाएगा। लंबी सड़कें व पुलिया का कार्य लगभग हो गया है। ऐसा कोई काम नहीं जो ना हुआ हो, हां कुछ प्रशासनिक कमियां हैं जिस हेतु कुछ अधिकारियों को बदलने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं अब शिकायत नहीं समाधान करेंगे।
इस दौरान रामकृष्ण ओझा, रावेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, संतोष सारथी, अजय प्रताप सिंह, नूर आलम, मुकेश अग्रवाल, राजू गुप्ता, मदनेश्वर साहू, शांतनु सिंह, आशीष सिंह, राहुल सिंह, प्रणय सिंह, निरज सिंह, पार्थ सिंह, रक्षेंद्र सिंह, अभितेष तिवारी, दिलीप जायसवाल, विनय पावले, खलील अंसारी सहित जोन, सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे।