कांकेर (वीएनएस)। पंचायत, ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव का कांकेर पहुंचने पर नगर सेना हेलीपेड सिंगारभाट में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, सियो पोटाई, जिला पंचायत सदस्य नवली मीना मंडावी, नरोत्तम पडोटी, बसंत यादव सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। मंत्री सिंहदेव के साथ पीयूष कोसरे व कोकोपाढ़ी भी हेलीकाप्टर से कांकेर पहुंचे थे।