दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी से अनुसार लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र अधिकृत किया गया है, शिक्षार्थी लायसेंस बनवाने और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए जिला दंतेवाड़ा के विकासखंडों के विभिन्न 12 स्थानों में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
इच्छुक आहर्ताधारी जिला परिवहन कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में विहित शासकीय शुल्क राशि 200 रुपए। 20 मई 2022 तक शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में जमा कर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन शुल्क किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगा। परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदशिर्का 2022 के अनुसार 33% दिव्यांगजन, थर्ड जेंडर, आर्थिक रूप से कमजोर (गरीबी रेखा) व महिला आवेदकों को परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने एवं जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।