रायपुर (वीएनएस)। दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12853 भोपाल दुर्ग एक्सप्रेस को लगभग 4 घंटे 40 मिनट रीशेड्यूल किया गया है। 5 मई को यह गाड़ी दुर्ग से रात्रि 11 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12854 पेरिंग रेक लगभग 180 मिनट लेट आने के कारण उक्त निर्णय लिया गया है।