दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छग, महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया 6 मई 2022 को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान अनिला भेड़िया का सड़क मार्ग से प्रात: 10%30 बजे दंतेवाड़ा आगमन होगा। सुबह 11%30 बजे कलेक्टरेट सभा कक्ष दंतेवाड़ा में संभागस्तरीय महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होगी। दोपहर 3 बजे वे सड़क मार्ग से कोण्डागांव (व्हाया जगदलपुर) के लिए प्रस्थान करेगी।