जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा में महिला स्व सहायता समूह को दी जा रही आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रशिक्षण से मिले लाभ के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़कर उत्पाद तैयार करने और अपनी आमदनी को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्य को रूचि के साथ करें।
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी रवि राही सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि व समूह की महिलाएं उपस्थित थे।