जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखंड के शासकीय उचित मूल्य के राशन दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने उचित मूल्य दुकान के भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं दुकान के बाहर राशन सामग्रियों के दर चार्ट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राशन सामग्रियों के वितरण की भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि राशन लेने पहुंचे किसी भी हितग्राहियों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार सामग्री का वितरण प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने दुकान में रखते राशन सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की। इस दौरान एसडीएम रवि राही, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।