बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से जिले के देवरी क्षेत्र में शराब कोचियों के विरूद्ध सख्त कायर्वाही की गई। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपी चोवा सिंह साकिन भरकापारा थाना राजनांदगॉव और रितेश साकिन सोलहखोली राजनांदगॉव थाना चिखली के कब्जे से वाहन मारूति सुजुकी अल्टो 800 कार में 265 नग पाव देशी प्लेन शराब एवं 50 नगर पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल 56.7 ब.ली. जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया।