राजनांदगांव (वीएनएस)। सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सभी कार्य करें। जिले मेंं बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। चिटफंड कंपनी की राशि निवेशकों को लौटाने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में सबसे आगे है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की समीक्षा करते हुए किसानों को दिए गए ऋण वितरण संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिविर लगाकर खाद का उठाव कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खाद के लिए पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत के अनुसार वितरण कराएं। पॉस मशीन में खाद के वितरण की सही एन्ट्री होनी चाहिए। इसके आधार पर खाद का आबंटन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में समूह की महिलाओं की ओर से गैंदे की अच्छी खेती की जा रही है, इसे और आगे बढ़ाएं। मुर्गीपालन, बतखपालन, मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देते हुए हर कलस्टर में विभिन्न तरह की गतिविधियां होनी चाहिए। इसके लिए अलग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने जीमैप एप की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गौठान का रकबा देखने के साथ ही अन्य जानकारी की भी एन्ट्री करना आवश्यक है। उन्होंने जिले में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित स्थानीय उत्पादों की शिक्षा, महिला व बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग की ओर से की जा रही खरीदी के संबंध में जानकारी ली। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्टाफ की भर्ती के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के दूरस्थ अंचलों में जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए कहा। जेनेरिक दवाईयों तथा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सुपोषण अभियान के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कारर्वाई करें। राजीव युवा मितान क्लब, नरवा विकास व मितान योजना के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कारर्वाई करते हुए अब तक 17 हजार 691 निवेशकों को 12 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि लौटाई गई है। डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत भूमि कुर्क की गई है और शीघ्र ही 63 लाख रुपए की राशि लौटाई जाएगी। प्रदेश भर में सर्वाधिक धान की खरीदी राजनांदगांव जिले में की गई। उन्होंने धान का उठाव किया जा रहा है। शेष धान का उठाव शीघ्र ही हो जाएगा। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 247443.75 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। वहीं 136880.11 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। 5 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि गौठान समिति को तथा 3 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि महिला समूहों को दी गई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 346 गौठान है। धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिले में उतेरा फसल भी ली गई। मनरेगा के अंतर्गत 813 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को कार्य दिया गया है। प्रदेश में श्रमिकों को सर्वाधिक कार्य राजनांदगांव जिले में दिया गया है। सी-मार्ट में समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री प्रारंभ हो गई है। समूह की महिलाओं की ओर से मसाले, फिनाईन, खाद्य तेल, अचार, बड़ी, पापड़ की आपूर्ति आश्रम-छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य विभागों में की जा रही है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 87.12 एकड़ व वर्ष 2022-23 में 107.32 एकड़ में किया गया है।
बैठक में ओएसडी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जगदीश सोनकर, ओएसडी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयर्धन व जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी सलमा फारूखी, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।