सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर को रोलआउट कर दिया है। मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर आज इसकी जानकारी दी। आज से सभी व्हाट्सएप यूजर्स इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन रिएक्शन की मदद से यूजर्स चैट करते समय आसानी से अपनी बात समझा पाएंगे।
मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर बताया है कि आज से व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर को रोलआउट किया जा रहा है। व्हाट्सएप ने शुरुआत में 6 इमोजी को रोलआउट किया है, जिसमें इसमें थम्स-अप, दिल, हंसने, सरप्राइज, दुखी और थैंक्स जैसे इमोजी शामिल हैं। मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि आने वाले समय में कुछ नए इमोजी को लॉन्च किया जाएगा।
WhatsApp पर इमोजी रिएक्शन उसी तरह काम करेंगे जैसे कि वे इंस्टाग्राम या टेलीग्राम जैसे ऐप पर करते हैं। आइए जानते हैं कि आप इनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
चैट ओपन करें।
उस मैसेज को प्रेस करके होल्ड करें जिस पर आप रिएक्शन देना चाहते हैं।
इसके बाद, 6 इमोजी रिएक्शन के साथ एक पॉप-अप दिखाई देगा, जिसके ज़रिए आप अपना रिएक्शन दे सकते हैं।
इनमें से किसी एक रिएक्शन को चुनें।
इमोजी रिएक्शन सेलेक्टेड टेक्स्ट के नीचे दिखाई देने लगेगा।