सड़क किनारे लोगों को गन्ने का जूस पिलाते दिखे सोनू सूद, छोटे बिजनेस को किया सपोर्ट

Posted On:- 2022-05-05



मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को गन्ने का जूस बनाते और पिलाते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद कोरोना काल से ही आम लोगों की मदद कर सबके रियल हीरो बने हुए हैं। इसके बाद भी कई मौकों पर उन्होंने ऐसे काम किये है जिसकी सभी सराहना करते हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आम लोगों के बीच गन्ने निकालते और लोगों को पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।

वीडियो में सोनू सूद को गन्ने का रस निकालते देखा जा सकता है। वहीं, उनके पास लोगों की भीड़ है जो उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। इस दौरान सोनू बताते हैं कि वह जब भी शिरडी आते हैं तो वह लोगों की सेवा करते हैं। सोनू इस दौरान गन्ने का जूस निकाल कर दिखाते हैं और बताते हैं कि इसे गन्ने का जूस कैसे निकाला जाता है।

गन्ने का रस एक के साथ एक फ़्री ? बोलो कितने ग्लास ? pic.twitter.com/aepSBAbbxQ

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, कोई गन्ने का जूस पीना चाहता है?’ वे एक ग्लास जूस पर एक ग्लास जूस मुफ्त। वहीं ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, गन्ने का रस, एक के साथ एक फ्री, बोलो कितने ग्लास।

वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर हाल में रिलीज हुई फिल्म आचार्य में नजर आए हैं। उन्होंने इस फिल्म में राम चरण और पूजा हेगड़े के साथ अहम रोल निभाया है। इसके अलावा वह फिल्म पृथ्वीराज का भी हिस्सा है। वह मसहूर शो रोडीज को भी होस्ट कर रहे हैं।