उर्वरक व वर्मी कम्पोस्ट के अग्रिम उठाव केलिए किसानों से अपील

Posted On:- 2022-05-05



गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर गांधी ने किसानों से खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों व वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में वतर्मान में उर्वरक और वर्मी कम्पोस्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अभी से उर्वरकों का उठाव कर सकते है।

ज्ञात है कि शासन की ओर से वतर्मान में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण व उर्वरकों का वितरण किया जाता हे। कृषि उप संचालक संदीप भोई ने बताया कि 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में यूरिया 4322, सुपर फास्फेट 45, डी.ए.पी. 750, पोटाश 05 मीट्रिक टन तथा पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध है। शासन की ओर से यूरिया का 266.66 रुपए, डी.ए.पी. 1350 रुपए, एन.पी.के. 1470 रुपए व पोटाश 1700 रुपए प्रति बैग निर्धारित किया गया है। खरीफ मौसम के निकट आते ही खाद की मांग बढ़ जाने के कारण उर्वरक की आपूर्ति प्रभावित होती है। वतर्मान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति हो रही है व आसानी से खाद उपलब्ध है। बाद में आने वाली उर्वरक की समस्या से बचने के लिए किसान भाई उर्वरक का अग्रिम उठाव अवश्य करें। शून्य प्रतिशत ब्याज दर होने के कारण किसानों को अग्रिम उठाव करने पर भी कोई अतिरिक्त राशि देय नहीं किया जाता है। सभी किसान शत् प्रतिशत पॉस के माध्यम से उर्वरक क्रय करें व पर्ची अवश्य लेवें जिससे उर्वरक की कालाबाजारी को रोका जा सके।

वतर्मान में सहकारी समितियों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण कृषकों को किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट में 0.51 से 1.61 प्रतिशत नाईट्रोजन, 0.19 से 1.02 प्रतिशत फास्फोरस, 0.15 से 0.73 प्रतिशत् पोटाश तथा 9.8 से 13.4 प्रतिशत् आॅर्गनिक कार्बन पाया जाता है। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य में सुधार, मृदा की जलधारण क्षमता में वृद्धि, मृदा की उवर्रा शक्ति बढ़ाने के साथ साथ फसलों को अन्य पोषक तत्व उपलब्ध कराता फसलों की पैदावार बढ़ता है। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील है कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक तथा वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव अवश्य करें।