आज का राशिफल : इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, तो इनकी इच्छाएं होंगी पूर्ण, जानें क्या कहते है आपके सितारे 

Posted On:- 2022-05-06



[caption id="attachment_61064" align="aligncenter" width="275"]Rashifal Rashifal[/caption] दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।   मेष राशि (Aries) आज का दिन कई मायनों में कारगर होगा। आपकी बोली हुई बात मानी जाएगी। घर परिवार से थोड़ी सी दूरी बन सकती है लेकिन विशेष तौर पर आपको इस समय अपने काम के प्रति ध्यान देना बेहद आवश्यक है। यदि आप काम को नए तरीक़े से शुरू करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनी में कार्यरत है तो निश्चित तौर पर आपको लाभ की संभावनाएं हैं। यदि आप कोई यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट बुकिंग के पहले थोड़ी सी सावधानी बरतें।   वृषभ राशि (Taurus) खाने पीने से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी तो वो दूर होगी। अच्छे खाने का लुत्फ़ उठाएंगे। धन को लेकर थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। परिवार और विद्या ये दोनों ही आपके मन पर राज करेंगे। घर परिवार के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। अपने मित्रता को और आगे बढ़ने दें।  आपको किसी बुजुर्ग से एक अच्छी सलाह मिलेगी जो कि आपको दूर तक लेकर जाएगी।केवल अपने क्रोध से आपको सावधान रहना है। मिथुन राशि (Gemini) छोटी बातों को लेकर उलझन हो सकती है। कोई बात मन में घर कर सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना फ़िलहाल आपके लिए ज़रूरी है। किसी प्रकार के संबंधों में ग़लत फहमी ना आए इस चीज़ का ध्यान रखें। यदि कोई संबंध ख़राब हो रहा है तो उसको सुधारने का प्रयास करें। आपके लिए हर चीज़ संभव है। आपको थोड़ा सा केवल अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना ज़रूरी है।   कर्क राशि (Cancer) मन मस्तिष्क में कई तरह की दुविधा चल रही होगी। हो सकता है कि आप अपनी बातों को स्पष्ट रखने में थोड़ा सा तनाव महसूस करें। कई बार हो सकता है ना कहने वाली बात भी ज़्यादा बोल जाए। आपको आँखों का विशेष तौर पर ध्यान रखना है। वाणी पर नियंत्रण बेहद ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र पर छोटी परेशानी हो सकती है। अधिकारी वर्ग के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की संभावना है।   सिंह राशि (Leo) इस समय पर आपको धार्मिक चीज़ों के प्रति थोड़ी सी अरुचि उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने विश्वास को प्रगाढ़ रखना ज़रूरी है। बेवजह क्रोध में , तनाव में या किसी और के भड़कावे में आकर किसी प्रकार का निर्णय ना लें। कुछ मित्रता आपके लिए बेहतर रहेंगी , लेकिन कुछ एक मित्र आप से दूरी बना सकते हैं। धन के प्रति आपको थोड़ा सा ध्यान देना ज़रूरी है। आपके ख़र्चे लाभ में परिवर्तित करने की कोई योजना बनाएं। कन्या राशि (Virgo) कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। फ़िलहाल जो काम कर रहे हैं वह भविष्य में फल देगा। इस समय पर नए काम की नहीं आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगी आपको एक अच्छे पार्टनर का, या सहयोगी का, सहपाठी का या जीवन साथी का साथ मिलेगा। प्यार के मामले में आज का दिन बेहद ख़ास रहेगा।  एक अच्छा रोमांटिक टाइम बिताते हुए नज़र आ रहा है। लेकिन हाँ यदि गाड़ी चलायी तो थोड़ा सावधानी से चलाएं।   तुला राशि (Libra) किसी बहुत बड़ी साज़िश के शिकार हो सकते हैं। अधिकारी वर्गों से बनाकर रखें। महिला मित्रों से थोड़ा सा संभल कर रहे।  हो सकता है कि बेवजह किसी लीगल मसले में फंस जाएं। आपके ख़र्चे फ़िलहाल बहुत  हो रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद लाभकारी है। इस समय भाग्य  आपका प्रबल चल रहा है। केवल भाग्य के भरोसे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।   वृश्चिक राशि (Scorpio) स्वास्थ्य के प्रति सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली परिस्थिति है। आपको थोड़ा सा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना भी बेहद आवश्यक रहेगा। इस समय घर परिवार के प्रति आपका मन समर्पण बना रहेगा लेकिन कहीं न कहीं आपको ऐसा महसूस होगा कि आपके काम उतनी तेज़ी से नहीं चल रहे हैं जितने चलना चाहिए। हो सकता है कि कार्य में धीमापन नज़र आए। अधिकारी वर्ग से किसी प्रकार की बहस न हो इस चीज़ का ध्यान रखें।   धनु  राशि (Sagittarius) घर परिवार के प्रति आपका समर्पण सराहनीय रहेगा। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस समय पर बहुत  ज़ोर लगाना पड़ेगा क्योंकि हो सकता है चीज़ें आख़िरी मिनट पर मन के मुताबिक़ न चले। आपको परिवार में सुख सम्पति संतुष्टि नज़र आएगी , घर में समृद्धि बनी रहेगी। दफ़्तर के काम  में  आपको आराम मिलेगा। ऑफ़िस द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको केवल अपने मित्रों द्वारा थोड़ा सा कष्ट मिल सकता है।   मकर राशि (Capricorn) वाणी द्वारा बोली  हर बात को नपा तुला बोलेंगे। कई बार बहुत स्पष्ट चीज़ें मतभेद खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान दें। परिवार के प्रति आपका समर्पण बहुत रहेगा। नई वाहन के योग आप में से कई लोगों के नज़र आ रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का भी इस समय ध्यान देना बेहद आवश्यक है। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में मन न लगे। ऑफ़िस में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।   कुंभ राशि (Aquarius) अपने जीवनसाथी के प्रति आपको थोड़ा सा कोमल स्वभाव  रखना बेहद आवश्यक रहेगा। हो सकता है किसी बात को लेकर व्यर्थ की चिंता आपको सताए,  नींद में भी परेशानी महसूस करेंगे। आप में से कई लोग किसी बात को लेकर 1 समस्या खड़ी कर सकते हैं जोकि आपके लिए जीवन में परेशानी का कारण बने। बहुत ज़्यादा सोचना समय व्यर्थ करने के बराबर होगा। धन के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। धनलाभ आपको इस समय भरपूर प्राप्त होगा। केवल अपनी संगति पर ध्यान दें।  इसे अपने ख़ास क़रीबी से किसी बात को लेकर मतभेद की संभावना है।   मीन राशि (Pisces) जीवन साथी  द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप में से जो लोग अभी अविवाहित हैं , विवाह योग प्रस्ताव आने लगेंगे। संबंध बहुत मीठे रहेंगे। खाने पीने का लुत्फ़ उठाएंगे। लेकिन किसी को यदि आप वादा करना चाहते हैं तो उतनी बात बोलिए जितनी आप पूरी कर पाएं। बढ़ा चढ़ाकर बोलने से आपको नुक़सान प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध जो है वो मधुर रहेंगे। घर में आपका मन लगेगा। परिवार के द्वारा आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। केवल गाड़ी थोड़ा धीमे चलाएँ और आँखों का ध्यान रखें।