कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की लाश मिली है। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सभी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के राईपुरा के रहने वाले थे। मृतकों का राईपुरा में डेली नीड्स का व्यापार था।